ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों की अवहेलना करने वालों पर महुली पुलिस की सख्त कार्रवाई
– नियमों के विपरीत संचालित डीजे (DJ) किया गया सीज
*
धनघटा, संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद में श्रावण मास के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में प्राप्त सूचना एवं नियमित चेकिंग के दौरान एक डीजे (DJ) संचालक द्वारा निर्धारित मानकों, अनुमति की शर्तों एवं नियत समय सीमा का उल्लंघन करते हुए अत्यधिक ध्वनि के साथ डीजे संचालित किया जाना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर डीजे संचालन बंद कराया गया तथा संपूर्ण उपकरण को नियमानुसार सीज कर दिया गया।जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 318/2026 में धारा 270/292/293 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित व्यक्ति को भविष्य में नियमों का पूर्णतः पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।महुली पुलिस का उद्देश्य धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करना नहीं, बल्कि सभी आयोजनों को कानून के दायरे में, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। ध्वनि प्रदूषण से आमजन, वृद्धजनों, विद्यार्थियों, मरीजों तथा अन्य नागरिकों को होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नियमों का पालन कराया जाना आवश्यक है।
महुली पुलिस आमजन एवं सभी डीजे संचालकों/आयोजकों से अपील किय है कि डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग केवल सक्षम प्राधिकारी से विधिवत अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही करें । निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करे । किसी भी धार्मिक, सामाजिक अथवा निजी कार्यक्रम में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भविष्य में भी निष्पक्ष, प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। “सुरक्षा, शांति एवं कानून का सम्मान” महुली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड