सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
संतकबीरनगर, 7 सितंबर 2026। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण भवन स्थित वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह सभागार में सितंबर माह की सैनिक बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 40 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया।
बैठक का शुभारंभ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने एडीएम (न्यायिक) का स्वागत कर किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और सहयोग की सराहना की।
बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। चकबंदी विभाग से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग के मामलों पर एडीएम ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को इसी माह के भीतर सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका से संबंधित विमला देवी एवं हवलदार अमरजीत यादव के प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान लेते हुए एडीएम ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका खलीलाबाद को कार्ययोजना में शामिल कर कार्रवाई करने तथा उसका प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के समापन पर एडीएम (न्यायिक) ने कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
बैठक में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपखंड अधिकारी विद्युत तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड