रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

पुलिस कार्यालय में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

Ashwini Kumar Pandey

*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद के शहरी चौकी प्रभारियों, जीडी मुंशी एवं कार्यालय कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
आज दिनाँक 14.09.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद की शहरी चौकियों के प्रभारियों, जीडी मुंशी एवं कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गयी । बैठक के दौरान रात्रि गश्त एवं पैदल गश्त को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिसकर्मियों को रात्रि के समय अधिक से अधिक क्षेत्र में मौजूद रहकर भ्रमणशील रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
कार्यालय में नियुक्त मुंशियों को ड्यूटी रोस्टर में आवश्यक परिवर्तन करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे ड्यूटी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके । इसके अतिरिक्त RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को तत्परता एवं सतर्कता से सुनने तथा प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल रिप्लाई करने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को भी RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को गंभीरता से सुनने एवं तत्काल आवश्यक प्रतिक्रिया देने हेतु आदेशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर उस समय ड्यूटी पर तैनात सम्बन्धित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाएगी ।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी