शुरू न्यूज़
गोरखपुर के ऊर्जावान समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष
गोरखपुर -राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच पंजीकृत जिसका की संगठन पूरे भारतवर्ष में मौजूद है, विगत दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार श्रीवास्तव के स्वेच्छा से इस्तीफा दिए जाने के कारण रिक्त हुई है, कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मत से गोरखपुर की राप्ती नगर निवासी संजय कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है उनका यह कार्यकाल 2 वर्ष का होगा ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि तत्काल प्रभाव से सभी राष्ट्रीय प्रकोष्ठ की इकाइयां भंग कर दी गई हैं इसके साथ में ही उत्तर प्रदेश कमेटी और उनके सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया है उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह भी बताया कि अब नए सिरे से सभी राष्ट्रीय एवं उत्तर प्रदेश कमेटी की गठन की अति शीघ्र घोषणा किया जाएगा ।
उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश की कमेटी पहले की तरह से काम करती रहेगी की अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समाज हित मेरे लिए सर्वोपरि रहा है और सर्वोपरि ही रहेगा उन्होंने दुष्यंत श्रीवास्तव के कार्यकाल के उपलब्धियां की सराहना किया है तथा यह भी बताया कि उनके पूरे कार्यकाल में समाज हित में बहुत ही अच्छे कार्य किए गए जिन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है इस देश को समाज को नेतृत्व देने वाले लोगों की जरूरत है जो कि समाज को सही दिशा दे सकें उन्होंने उम्मीद किया कि पूरे भारत का भ्रमण कर समाज हित में जो भी कार्य संभव हो सकेंगे उनका कराया जाएगा अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां के बारे में बताते हैं उन्होंने कहा कि एक बार आठ राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ एक मंच पर आए थे उसे संरचना को पुनः जीवित करते हुए आठ राष्ट्रीय अध्यक्षों से बढ़ाकर के इसकी संख्या और अधिक बढ़ाने की संभावना पर भी विचार मैं करूंगा जो भी समाज हित के लंबित काम है उनको तत्काल प्रभाव से लागू कराया जाएगा।
उनको बधाई देने वालों में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार श्रीवास्तव पूर्व महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ममता सक्सेना जनपद फर्रुखाबाद से गोपाल सक्सेना संजीव सक्सेना अशोक सक्सेना कायस्थ मृदुल चैत्रवंशी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश सक्सेना, मध्यप्रदेश अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव, बीना श्रीवास्तव, क्षमा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव जौनपुर से दयाशंकर निगम जनपद बहराइच से पंकज कुमार श्रीवास्तव इत्यादि ने दूरभाष पर वार्ता करके नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के संजय भैया चैत्रवंशी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया और यह उम्मीद किया कि उनके नए कार्यकाल में समाज को एक नई दिशा मिलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड