शुरू न्यूज़
मछलियों के लिए कब्रगाह बना रामगढ़ ताल : विश्व विजय सिंह
मछलियों के लिए कब्रगाह बना रामगढ़ ताल : विश्व विजय सिंह
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने रामगढ़ ताल में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ ताल की यह स्थिति अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह जलाशय पर्यावरणीय संकट का बड़ा केंद्र बन सकता है।
विश्व विजय सिंह ने आरोप लगाया कि तालाब की नियमित सफाई, जल की गुणवत्ता की निगरानी तथा प्रदूषण नियंत्रण के प्रति संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि मृत मछलियों से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से मांग की कि मछलियों की मौत के वास्तविक कारणों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही रामगढ़ ताल के संरक्षण, प्रदूषण रोकने और जल गुणवत्ता सुधार के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना लागू की जाए।
उन्होंने कहा कि रामगढ़ ताल गोरखपुर की पहचान और प्राकृतिक धरोहर है। इसके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी है। यदि समय पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो इसके गंभीर पर्यावरणीय परिणाम सामने आ सकते हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड