पाली में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई ब्लॉक कार्यकारिणी गठित
पाली में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई ब्लॉक कार्यकारिणी गठित
सहजनवा, गोरखपुर। बीआरसी पाली परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई पाली का गठन जिला संयोजक जयप्रकाश मद्धेशिया एवं जिला सहसंयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से अविनाश त्रिपाठी को ब्लॉक अध्यक्ष, कृष्ण गोपाल पाण्डेय को ब्लॉक महामंत्री, श्वेत प्रकाश को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, कपिल देव यादव को संयुक्त मंत्री, जयवीर भारती को सह संयुक्त मंत्री तथा सौरभ राज को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती तथा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए तन, मन और धन से समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संगठन मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेगा।
कार्यक्रम में मारकंडेश्वर नाथ चौबे, अश्वनी सिंह, कुलदीप धर दुबे, मनीराम यादव, नवीन मिश्र, शिवाकांत त्रिपाठी, बृजेन्द्र कुमार वर्मा, अनूप कुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला, देव कुमार, संदीप राज सहित ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड