कानून व्यवस्था मजबूत करने को सीओ सर्किल में फेरबदल, आभा सिंह को क्षेत्राधिकारी गीडा की जिम्मेदारी सौंपी गई
कानून व्यवस्था मजबूत करने को सीओ सर्किल में फेरबदल
सहजनवां गोरखपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। नए आदेश के तहत क्षेत्राधिकारी कैंट आभा सिंह को क्षेत्राधिकारी गीडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि क्षेत्राधिकारी गीडा निधि आनंद को क्षेत्राधिकारी कैंट बनाया गया है।
आभा सिंह अपनी सक्रिय, अनुशासित और जनकेंद्रित कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। आम लोगों के बीच उन्हें ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी पहचान मिली है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैये को लेकर उनकी कार्यशैली की चर्चा रहती है।
वहीं आभा सिंह के पति अनुज सिंह वर्तमान में क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पद पर तैनात हैं। उन्हें भी निष्पक्ष, ईमानदार और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। पुलिस महकमे और आम लोगों के बीच दोनों अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक चर्चा रहती है। माना जा रहा है कि यह बदलाव जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में सहायक होगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड