घघसरा में गूंजा एक ही स्वर—’दीपिका को न्याय दो’, हजारों कदमों ने जलाया इंसाफ का दीप
घघसरा में कैंडल मार्च, दोषी को फांसी देने की मांग
घघसरा/गोरखपुर। 10 वर्षीय मासूम दीपिका शर्मा की हत्या के विरोध में मंगलवार को नगर पंचायत घघसरा बाजार में व्यापारियों और समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मामले के आरोपी पीआरबी 112 के पुलिसकर्मी अभिषेक यादव को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की।
कैंडल मार्च रिठुआखोर रोड से शुरू होकर संकटमोचन हनुमान मंदिर पर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने हाथों में “न्याय दो” और “दरिंदे को फांसी दो” लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। मार्च में परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा, पूर्व प्रधान दिलीप सैनी, रामवचन चौरसिया, राजेश शर्मा उर्फ ठुन्नू, शैलेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।
समाजसेवियों ने कहा कि वर्दी की आड़ में किया गया ऐसा जघन्य अपराध अक्षम्य है और दोषी को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड