शुरू न्यूज़
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने किया निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र के घटिया निर्माण पर काम रोका
आंगनबाड़ी केंद्र के घटिया निर्माण पर काम रोका
तीन नंबर का ईंट और 12-1 का मसाला प्रयोग करने का आरोप
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने किया निरीक्षण
सहजनवां। ग्राम पंचायत सीहापार के कंपोजिट विद्यालय टड़वा खुर्द के कैंपस में बन रहा आंगनबाड़ी केंद्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।सोमवार को ग्राम प्रधान मांडवी शुक्ला के प्रतिनिधि राहुल शुक्ला ने भवन निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए काम रोक दिया।उनका कहना था कि भवन निर्माण में बेहद घटिया स्तर की सामग्री प्रयोग की गई है।भवन की गुणवत्ता बिल्कुल निम्न श्रेणी की है।मामले की उच्च स्तर से जांच कराई जाए।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सीहापार के कंपोजिट विद्यालय टड़वा खुर्द के कैंपस में करीब 25 लाख की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हो रहा है।निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल शुक्ल ने निर्माण काम रोक दिया।मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय की सुपरवाइजर पूजा मौके पर पहुंची।ग्राम प्रधान की ओर से उन्हें पांच बिंदु का पत्रक सौंपा गया।पत्रक में ग्राम प्रधान द्वारा नींव की गहराई मात्र एक फीट होने,नींव के ईंट के स्तर की मोटाई सिर्फ नौ इंच होने,भवन निर्माण में तीन नंबर की ईंट लगाने,12 व 1 के अनुपात में बालू सीमेंट का प्रयोग करने तथा कॉलम में सफेद गिट्टी के साथ छह व एक के अनुपात में मसाला का प्रयोग करने की शिकायत की गई।ग्राम प्रधान ने कार्यदायी संस्था के जेई तथा ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भवन बेहद कमजोर बन रहा है।यह उपयोग के लायक नहीं है।भविष्य में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।इसे ध्वस्त कर पुनः निर्माण कार्य कराया जाए तथा ठेकदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए।
इस सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अनन्त मिश्र ने पूछने पर बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड