₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

10 साल के वैभव की निर्मम हत्या, खजनी में हर आंख हुई नम

Dk Pandey

10 साल का वैभव… आखिर क्या था उसका कसूर? खजनी का हत्याकांड जिसने हर आंख नम कर दी”
“10 साल का वैभव… आखिर क्या था उसका कसूर? खजनी का हत्याकांड जिसने हर आंख नम कर दी”
गोरखपुर l गोरखपुर के खजनी में 10 वर्षीय मासूम वैभव वर्मा की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को शोक, आक्रोश और अविश्वास में डुबो दिया है। अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की जुबान पर एक ही सवाल था—”आखिर इस मासूम का क्या कसूर था?”
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे वैभव स्कूल से घर लौटा। कपड़े बदलने के बाद वह अपनी साइकिल लेकर घर से निकला और दादी से कहा, “एक राउंड लगाकर आता हूं।” किसी ने नहीं सोचा था कि यही उसके जीवन के आखिरी शब्द साबित होंगे।
कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास लावारिस हालत में मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की तो पड़ोस में रहने वाला सर्वेश शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा संदिग्ध अवस्था में खेत की ओर जाता दिखाई दिया। शुरुआत में उसने खुद को बेगुनाह बताया और पुलिस के साथ बच्चे की तलाश में भी शामिल रहा, लेकिन लगातार पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और मनोवैज्ञानिक टीम की जांच के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पोस्टमार्टम के बाद जब वैभव का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो पूरा माहौल गम में डूब गया। परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। हर किसी की आंखों में दर्द था और हर चेहरे पर इंसाफ की मांग।
बुधवार को मृतक वैभव के पिता हनुमान वर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मांग रखी कि आरोपी पर पहले बुलडोजर कार्रवाई की जाए, उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होगी और उसे बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद दोपहर करीब 12 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वैभव की अंतिम यात्रा निकाली गई। सीबी सिंह गली से खजनी चौराहे तक हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा इलाका “हत्यारे को फांसी दो” के नारों से गूंज उठा। लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई मासूम को अंतिम विदाई देते हुए इंसाफ की मांग कर रहा था।
इसके बाद वैभव का अंतिम संस्कार अयोध्या स्थित मां सरयू घाट पर किया गया। यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐसा जख्म बन गई है, जिसे लोग जल्द भूल नहीं पाएंगे। अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि इस जघन्य अपराध के दोषी को कानून कितनी जल्दी और कितनी सख्त सजा दिलाता है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी