शुरू न्यूज़
प्रेमचंद की कहानियों में बच्चों ने देखी समाज की तस्वीर
प्रेमचंद की कहानियों में बच्चों ने देखी समाज की तस्वीर
घघसरा गोरखपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय पुण्डा में हिन्दी साहित्य के महान कहानीकार एवं उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उनकी रचनाओं के माध्यम से समाज, मानवता और नैतिक मूल्यों को समझा।
छात्राओं माही, अनुष्का, अदिति, श्रेया और सौम्या ने प्रेमचंद के जीवन व साहित्य पर आधारित चित्रकला प्रस्तुत की। छात्रा माही ने उनकी कहानियों का वाचन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। शिक्षक ध्रुव कुमार पाण्डेय ने ‘ईदगाह’, ‘नमक का दरोगा’ और ‘पंच परमेश्वर’ जैसी रचनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि प्रेमचंद की कहानियां आज भी ईमानदारी, न्याय, संवेदना और मानवता का संदेश देती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेमचंद की रचनाओं से मिलने वाली सीख को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनिल कुमार विश्वकर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड