95 लाख की सौगात: घघसरा में बनेगा आधुनिक खेल मैदान, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
95 लाख की सौगात: घघसरा में बनेगा आधुनिक खेल मैदान, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
घघसरा, गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 11 परशुराम नगर पनिका ईटार में बच्चों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात की शुरुआत हो गई। ब्रह्म स्थान के पास 95.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक खेल मैदान का भूमि पूजन चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने आचार्य पंडित पद्मनाभ मणि त्रिपाठी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। यह खेल मैदान आकांक्षी योजना के अंतर्गत बनाया जाएगा।
भूमि पूजन के बाद चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि नगर में खेल मैदान बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी छिपी प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां अभ्यास करने वाले बच्चे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घघसरा और गोरखपुर का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल मैदान युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगा और उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की दिशा देगा।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अमित नायक, विनोद पाण्डेय, हरिकेश मौर्य, विजय सिंह, इन्द्रजीत, राना राज, गोविंद मिश्रा, रामजनक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए इसे नगर के खेल विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड