शुरू न्यूज़
आज दिनांक 29 जुलाई को प्रातः 08 बजे नगर आयुक्त महोदय द्वारा जोन संख्या 04 के वार्ड संख्या 20, लच्छीपुर में साफ सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि कार्यों का निरीक्षण किया गया।
नगर आयुक्त महोदय द्वारा लच्छीपुर के भगवती चौराहा, शास्त्रीपुरम एवं साकेतनगर आदि कालोनियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड की सफाई व्यवस्था काफी खराब पाई गई। वार्ड में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर पड़े हुए थे एवं सड़को पर झाड़ू भी नहीं लगा हुआ था। साथ ही वार्ड की नालियां भी कूड़े एवं प्लास्टिक से भरी हुई मिली।
वार्ड की खराब सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा वार्ड के सफाई सुपरवाइजर अमित तिवारी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया एवं जोन के सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
नगर आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जोनल सेनेटरी अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक प्रतिदिन अलग अलग वार्डो में जाकर सफाई कर्मचारियों एवं ड्राइवरों की उपस्थिति एवं वार्ड की सफाई व्यवस्था की जांच करे। इसके साथ वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं कार्य का भी निरीक्षण करें। प्रत्येक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी से कम से कम 500 घरों से कूड़ा अवश्य लिया जाय। गाड़ी में कूड़ा न देकर सड़क पर फेंकने वाले लोगों को चिन्हित कर IEC के माध्यम से जागरूक कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री गौरव रंजन श्रीवास्तव एवं श्री प्रमोद कुमार, जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री अखिलेश श्रीवास्तव, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री पवन एवं सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर व अन्य उपस्थित रहे।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड