*लच्छीपुर में सफाई व्यवस्था पर सख्त नगर आयुक्त, सुपरवाइजर का वेतन रोका
*लच्छीपुर में सफाई व्यवस्था पर सख्त नगर आयुक्त, सुपरवाइजर का वेतन रोका*
*कूड़े के ढेर व जाम नालियां मिलने पर निरीक्षक को नोटिस, डोर-टू-डोर कलेक्शन बढ़ाने के निर्देश*
गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने बुधवार सुबह 08 बजे जोन संख्या 04 के वार्ड संख्या 20 लच्छीपुर में साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भगवती चौराहा, शास्त्रीपुरम और साकेतनगर सहित कई कालोनियों में सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई।
निरीक्षण में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर पड़े मिले और सड़कों पर नियमित झाड़ू न लगने की स्थिति सामने आई। इसके साथ ही वार्ड की नालियां कूड़े और प्लास्टिक से भरी मिलीं, जिससे जलनिकासी प्रभावित होने की आशंका जताई गई। खराब व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए नगर आयुक्त ने वार्ड के सफाई सुपरवाइजर अमित तिवारी का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। वहीं जोन के सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जोनल सेनेटरी अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षक प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में जाकर सफाई कर्मचारियों व ड्राइवरों की उपस्थिति की जांच करें और जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था का सत्यापन करें। साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक गाड़ी से कम से कम 500 घरों से कूड़ा संग्रहित हो।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जो लोग कूड़ा वाहन में न देकर सड़कों पर फेंकते हैं, उन्हें चिन्हित कर आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जाए, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव और प्रमोद कुमार, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, मुख्य सफाई निरीक्षक पवन, सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड