सहजनवां में चिकित्सा अधिकारी आवास का उद्घाटन, विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने किया पौधारोपण
सहजनवां में चिकित्सा अधिकारी आवास का उद्घाटन, विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने किया पौधारोपण
सहजनवा।
सहजनवा तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सहजनवां विधायक माननीय प्रदीप शुक्ला एवं ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए चिकित्सा अधिकारी आवास का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की कामना की। उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकगण, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से जनसाधारण को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया।
डॉ. शिवानंद मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्र के विकास और चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि चिकित्सा अधिकारी आवास का निर्माण चिकित्सकों व स्टाफ की सुविधा सुनिश्चित करेगा और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाएगा। विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने भी स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण व समुदायिक भागीदारी पर बल दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड