शुरू न्यूज़
जल निकासी नहीं होने पानी से घिरा बिजली घर, चार घंटे गुल रही बिजली
जल निकासी नहीं होने पानी से घिरा बिजली घर, चार घंटे गुल रही बिजली
सहजनवा
तहसील क्षेत्र में सोमवार हुए बरसात के कारण घघसरा गाही बिजली घर चारों तरफ से पानी से घिर गया है।क्योंकि वहा जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।पानी से हो सीलन के कारण बिजली सप्लाई में काफी दिक्कत हो रही है।बारिश के कारण चार घंटे बिजली गुल रही जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।अगर अब बरसात तेज हुई तो बिजली घर में जाने की संभावना है जिससे 105 गावों की बिजली गुल हो सकती है।
घघसरा गाही स्थित बिजली घर के घघसरा,कैनाल,पाली व पटना फीडर से 115गावों को आपूर्ति होती है।तीन दशक पहले बने बिजली घर पहले तो बरसात में जल निकासी हो जाती थी।लेकिन घघसरा सीहापार मार्ग चौङीकरण के बाद अब बारिश बिजली उपभोक्ताओं के लिए आफत बन गयी है।विगत दिनों हुए बरसात के कारण परिसर में पानी भर गया था।सुबह हुए बरसात के कारण बिजली घर चारों तरफ से पानी घिर गया है।सीलन का असर बिजली घर के अन्दर तक पहुंच रहा जिसके कारण अंदर ग्राउण्ड केबल भ्रष्ट हो जाता है।सुबह बारिश के कारण 105गावों की आपूर्ति करीब आठ बजे ठप हो गयी।कमियों को ठीक कर बिजलीकर्मियों ने 12बजे आपूर्ति बहाल हुई।बरसात के बाद उमस से लोग परेशान रहे।
ग्रामीण दिनेश मिश्र,राजाराम,रविन्द्र अग्रहरी,संतोष,अश्वनी कुमार,मनोज कुमार समेत अन्य ने बताया हल्की बारिश शुरू होती ही उपकेन्द्र से बिजली कट जाती है और घंटो गुल रहती है।कभी कभी बरसात से केवल भ्रष्ट होने के कारण पूरे दिन और रात बिजली नहीं मिलती है जिसके कारण भीषण गर्मी में उपभोक्ताओ काफी परेशानी झेलनी पङती है।अगर अब तेज बारिश हुए तो सभी गांवों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो जाएगी।
बारिश के पानी से बिजली घर घिर गया है।जिससे दिक्कत हो रही है।तीन वर्ष पहले मार्ग चौङीकरण के दौरान जल निकासी साइफन बन्द हो गया है।जिसके कारण जलनिकासी नहीं हो पा रही।जल निकासी के लिए नगर पंचायत कार्यालय पर व्यवस्था कराने की बात हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड