शुरू न्यूज़
गुरु पूर्णिमा पर मड़या काली माता मंदिर में पूजन-अर्चन, पुजारी का किया गया सम्मान
संतकबीरनगर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पार्टी के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद स्थित मड़या काली माता मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद जी ने विधि-विधान के साथ मां काली का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।पूजन-अर्चन के उपरांत उन्होंने मंदिर के आदरणीय पुजारी जी को अंगवस्त्र एवं गुरुदक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया तथा गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आदरणीया श्रीमती उषा पांडेय जी, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा जी, नगर महामंत्री रुद्रनाथ मिश्र जी, मंडल उपाध्यक्ष राजू प्रधान जी, राकेश सिंह जी, रामवृक्ष चौधरी जी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के मंगलमय जीवन एवं क्षेत्र की उन्नति की कामना के साथ हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड