शुरू न्यूज़
आज दिनांक 28.07.2026 को सैथवार मल्ल महासभा, जनपद संत कबीर नगर की एक आवश्यक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गंगा सिंह सैथवार के आवास, में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गंगा सिंह सैथवार ने की तथा संचालन श्री अजय सिंह सैथवार द्वारा किया गया।
बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता तथा समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सैथवार मल्ल महासभा, संत कबीर नगर की अगली बैठक दिनांक 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
बैठक के दौरान नवमनोनीत जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश्वर सिंह द्वारा अपनी नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन का उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया तथा श्री अखिलेश्वर सिंह को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
बैठक में जनपद संत कबीर नगर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया तथा समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड