शुरू न्यूज़
“लो वोल्टेज के खिलाफ बुलंद हुई आवाज, रुद्र नाथ मिश्रा के प्रयास से समाधान की जगी आस”
संतकबीरनगर।
नगर क्षेत्र के वार्ड अचकवापुर स्थित टीचर कॉलोनी से आदर्श विद्या मंदिर रोड एवं आसपास के मोहल्लों में लंबे समय से व्याप्त लो वोल्टेज की समस्या को लेकर स्थानीय उपभोक्ताओं ने भाजपा नगर महामंत्री एवं पूर्व सभासद रुद्र नाथ मिश्रा से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। उपभोक्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रुद्र नाथ मिश्रा संबंधित मोहल्ले के लोगों के साथ विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया।
रुद्र नाथ मिश्रा ने अधिशासी अभियंता को बताया कि लो वोल्टेज की समस्या के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे विद्युत उपकरण सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं, वहीं उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
अधिशासी अभियंता ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त लो वोल्टेज की समस्या का शीघ्र निदान कराने का आश्वासन भी दिया। अधिकारियों के सकारात्मक रुख के बाद क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें इस समस्या से राहत मिलेगी।
इस दौरान तार बाबू तिवारी, लल्लन पाण्डेय, राजेश सिंह, सन्नी चौहान, केदार नाथ शर्मा, मुक्ति नाथ शर्मा, देवी प्रसाद त्रिपाठी, चंद्रमौली त्रिपाठी, हरिशंकर त्रिपाठी, प्रहलाद वर्मा, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विद्युत विभाग से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड