शुरू न्यूज़
निरीक्षण में बदहाल अमृतसरोवरों को डीएम ने दिए सुधार के निर्देश
धनघटा, संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के चार अमृतसरोवरों का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण में बदहाल सरोवरों को तत्काल मरम्मत कर सुधार के निर्देश दिए । उन्होंने खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार से सभी बदहाल अमृतसरोवरों को आंकलन कर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । ताकि समय से जल संचयन के लिए पोखरों की मरम्मत कराई जा सके ।
जिलाधिकारी आलोक कुमार बुधवार को शाम 3 बजे के लगभग अचानक ग्राम पंचायत मोलनापुर स्थित अमृतसर रोड पर पहुंचे जहां 5 वर्ष पूर्व 2021 में बने अमृतसरोवर के निर्माण के बाद रखरखाव को देखा ग्राम प्रधान /प्रशासक राजन सिंह द्वारा मजबूती से बनाए गए अमृत सरोवर की सराहना की तथा टूटे-फूटे स्थान को तत्काल मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिया । ताकि जल संचयन में परेशानी न हो ।
इसके बाद वह ग्राम पंचायत गोन्दौरा ग्राम पंचायत देवकलीखुर्द व ग्राम पंचायत ओनबिलाई स्थित अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया । तालाब में जलकुंभी घास फूस व सीढ़ियों की साफ सफाई के निर्देश के साथ ही अमृत सरोवर को और शुद्ध बनाने के लिए तत्काल प्रस्ताव भेजने का खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया । खंड विकास अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत के प्रशासकों व ग्राम पंचायत सचिवो को अपना-अपना आकलन प्रस्तुत करने को कहा ।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा 2021 में निर्मित उपरोक्त अमृत सरोवर काफी जर्जर हो चुके हैं जिसमें रखरखाव की कमी पाई गई । उन्होंने सभी तालाबों को तत्काल साफ-सफाई और मरम्मत कराने को प्राथमिकता दी। इसके लिए आकलन प्रस्तुत करने का खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया है । उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है हमें इसे इकट्ठा करने और उसकी साफ सफाई करने की बहुत जिम्मेदारी है जिसका पालन सुनिश्चित कराया जाना जरूरी है
उन्होंने धन खर्च के हिसाब से अमृत सरोवर तालाबों की स्थिति ठीक पाई।
जिलाधिकारी आलोक कुमार के अलावा डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी ,खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार, एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह, इंजीनियर संजय पांडे, ग्राम पंचायत सचिव भारतीय शर्मा, टीए शाहिद प्रवेज, इंजीनियर विजय चौधरी ग्राम प्रधान राजन सिंह प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी , अमरनाथ उपाध्याय, दीनदयाल राय आदि लोग मौजूद रहे ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड