शुरू न्यूज़
नाथनगर ब्लाक के पुराने पांच अमृत सरोवरों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
– शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में तालाबों का किया भौतिक सत्यापन
– मोलनापुर के दो अमृत सरोवरों के साथ ही डोमाडीह, गोनौरा और ओनबिलाई में पहुंचे डीएम
शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2020- 21 में निर्मित नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के पांच अमृत सरोवरों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान कुछ सरोवरों में उगे जंगली घास को निकलवाने का भी निर्देश दिया। धरातल पर उक्त सरोवरों के निर्माण में शर्मांश और मटेरियल पर खर्च धनराशि का ब्यौरा भी तलब किया। अमूमन सभी पोखरों पर कराए गए कार्यों की झलक नजर आई।
जिलाधिकारी आलोक कुमार बुधवार को सबसे पहले नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के मोलनापुर में पहुंचे। जहां पंचायत भवन के पास स्थित अमृत सरोवर और पेट्रोल पंप के बगल में स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। दोनों सरोवरों की खूबसूरती से डीएम संतुष्ट नजर आए। बीडीओ कुलदीप कुमार से दोनों सरोवरों पर खर्च हुई धनराशि का ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गोनौरा में बने पोखरे का भी डीएम ने भौतिक सत्यापन किया पोखरे के किनारे उगे घास फूस की सफाई कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी देवकली खुर्द गांव के डोमाडीह में खुदे तालाब का जायजा लेने पहुंचे। पांच साल पुराने खुदे तालाब की स्थिति देख डीएम ने संतुष्टि जताई। अंत में जिलाधिकारी का का कारवां ब्लॉक क्षेत्र के ओन बिलाई गांव पहुंचा। तालाब के स्वरूप को देखने के बाद वहां पहुंचने के रास्ते के बारे में भी जानकारी लिया। डीएम ने पोखरे के पानी में तैर रहे जंगली वनस्पतियों को साफ कराने के लिए निर्देशित किया। सभी परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन करने के बाद संबंधित पत्रावलियों को कलेक्ट्रेट पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी, बीडीओ कुलदीप कुमार, एडीओ आईएसबी अभय कुमार सिंह, ब्लॉक टीए संजय पांडेय, ग्राम प्रधान राजन सिंह, प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी, अमरनाथ उपाध्यात, दीन दयाल राय, सिद्धनाथ पांडेय, सुशील राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड