शुरू न्यूज़
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय पर 68 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ सम्पन्न।
मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा व सीडीओ द्वारा कार्यक्रम में पहॅुचकर नव-दम्पत्तियों को दी गई हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद।
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 68 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बधने वाले नवयुगलों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गयी। आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद के विकासखंड बघौली के 36 एवं विकास खण्ड सेमरियावा के 32 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान जी व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।
मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में पधारे सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों सहित सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने कहा कि बेटियों की आकान्क्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वंय वहन कर रही है।
मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरुरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश के चौमुखी विकास की सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और नागरिकों को समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से सीधा लाभार्थी तक पहॅच रहा है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी मा0 जनप्रतिनधिगणों एवं आगन्तुकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड