शुरू न्यूज़
गोरखपुर के नए ADG बने रामकुमार, अपनी कार्यशैली से याद किए जाते रहेंगे निवर्तमान ADG मुथा अशोक जैन
गोरखपुर जोन के नए ADG रामकुमार को बनाया गया है। वे 1995 बैच के ऑफिसर हैं। इससे पहले अपर पुलिस महा निदेशक, लॉजिस्टिक्स और एडीजी, मानवाधिकार (ह्यूमन राइट्स) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रामकुमार आगरा के रहने वाले हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है।
अपनी कार्यशैली से याद किए जाते रहेंगे निवर्तमान ADG मुथा अशोक जैन। इन्हें अब फायर सर्विस के डीजी की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने 4 जुलाई 2025 को गोरखपुर में एडीजी के पद पर ज्वाइन किया था। लगभग 1 साल 24 दिन तक कार्यरत रहे।मुथा अशोक जैन 1995 से शुरू की सर्विस आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मे मुथा अशोक जैन ने बीकॉम के बाद आइआइएम लखनऊ से एमबीए किया। 28 दिसंबर 1995 को वे भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। करियर की शुरुआत वाराणसी में एसपी सिटी के रूप में हुई, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान दिया।
पुलिस से लगायत आम पब्लिक से मिलने के लिए इनका दरवाजा खुला रहता था लोग अपनी समस्या पीड़ा को आसानी से कह देते थे जिसका निवारण भी होता था। बताते चलें कि पुलिस कर्मी शुक्रवार को ही अपनी समस्या को लेकर पूर्व में तैनात अफसरों से मिल पाते थे लेकिन मुथा अशोक जैन ने स्पष्ट आदेश दे रखा था कि अपनी समस्या को लेकर कोई पुलिस कर्मी कभी भी उनसे मिल सकता है और पुलिस कर्मियों से मिलते भी रहे।
कई हाई प्रोफाइल केस हैंडल किया
केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के तहत अशोक मुथा जैन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर रहे। इस दौरान वे कई हाई-प्रोफाइल ड्रग मामलों की जांच से जुड़े, जिनमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का केस भी शामिल है। जनवरी 2022 में उन्हें एडीजी के पद पर प्रमोट किया गया और मार्च 2024 से वे भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड में एडीजी के तौर पर कार्यरत थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड