शुरू न्यूज़
गोरखपुर पहुंचे दिग्गज गायक कुमार सानू, गुरु गोरखनाथ का किए पूजन
सोमवार को बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू गोरखपुर पहुंचे। शहर आगमन के दौरान उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर में उनकी मौजूदगी की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उनसे मिलने के लिए उत्साह की लहर दौड़ गई, कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं
कुमार सानू ने मंदिर में बाबा गोरखनाथ के चरणों में माथा टेककर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें अपने बीच पाकर खुशी जताई। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड