शुरू न्यूज़
गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध व भाषण से बिखेरी प्रतिभा
गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध व भाषण से बिखेरी प्रतिभा
घघसरा, गोरखपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय पुण्डा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान छात्रा माही भट्ट ने संत कबीर और रहीम के प्रेरणादायक दोहों का भावपूर्ण वाचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि गुरु जीवन में सही और गलत का अंतर समझाने, अच्छे-बुरे की पहचान कराने तथा अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाले पथप्रदर्शक होते हैं।
विद्यालय परिसर गुरु वंदना और प्रेरक विचारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड