शुरू न्यूज़
गोरखपुर जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र पाली में आयोजित मासिक प्रधानाध्यापक बैठक के दौरान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर बिक्रम पाण्डेय ने सफल विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। सम्मानित होने वाले विद्यालयों में डोरिया कला, पुण्डा, डुमरी, कोदरी, कररिया तथा ठिकरिया खोर शामिल रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर बिक्रम पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यालयों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति, विद्यालय संचालन और आगामी शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। सम्मानित प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों ने भविष्य में और बेहतर परिणाम देने का संकल्प लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड