शुरू न्यूज़
पाली ब्लॉक के चौरी में बनेगा फायर सर्विस स्टेशन, निर्माण की तैयारी तेज
पाली ब्लॉक के चौरी में बनेगा फायर सर्विस स्टेशन, निर्माण की तैयारी तेज
घघसरा गोरखपुर। पाली ब्लॉक के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से उठ रही मांग के बाद अब चौरी में फायर सर्विस स्टेशन निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को गीडा फायर सर्विस स्टेशन, तहसील प्रशासन और राजकीय निर्माण निगम की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर उसका चिन्हांकन किया। अधिकारियों ने निर्माण स्थल का जायजा लेने के साथ तकनीकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी।
राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता दीपेश कुमार ने बताया कि भवन निर्माण से पहले करीब 12 मीटर गहराई तक मिट्टी की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट अनुकूल मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान सरोज कुमार सिंह, शैलेंद्र यादव, भगवान सिंह, राहुल कुमार, अभिषेक सिंह, लेखपाल नासिर हुसैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अभी तक पाली क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां करीब 15 किलोमीटर दूर गीडा से पहुंचती थीं, जिससे कई बार आग विकराल रूप ले लेती थी। चौरी में फायर सर्विस स्टेशन बनने के बाद पाली सहित आसपास के दर्जनों गांवों को तत्काल अग्निशमन सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इसे क्षेत्र की सुरक्षा और विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए खुशी जताई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड