शुरू न्यूज़
जीपीडीपी प्रशिक्षण से पंचायतों के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
जीपीडीपी प्रशिक्षण से पंचायतों के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विकास खंड पाली के ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पर पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों का एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी बृजेश यादव ने की तथा संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मेंद्र कुमार ने किया। प्रशिक्षण में ब्लॉक के सभी पंचायत सचिव और पंचायत सहायक शामिल हुए। प्रशिक्षक राहुल पाठक और उदित ने पंचायत निर्णय ऐप, जीपीडीपी पोर्टल, ई-ग्राम स्वराज, टीएमपी पोर्टल और पीआरआई पोर्टल पर योजनाओं को अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने प्रोफाइल अपडेट, फैसिलिटेटर की भूमिका, फीडबैक, स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता और वित्तीय प्रगति दर्ज करने के बारे में भी जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी बृजेश यादव ने कहा कि योजनाओं को समय से पोर्टल पर अपलोड करने से धनराशि का आवंटन और विकास कार्यों में तेजी आएगी। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सचिवों और सहायकों की सभी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड