शुरू न्यूज़
समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं
समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं
गोरखपुर। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी द्वारा संचालित “संकल्प यात्रा” के दूसरे चरण के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों, विशेषकर युवाओं से संवाद किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने गोविन्दपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही सहित कई गांवों का दौरा किया तथा स्थानीय युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
यात्रा के दौरान प्रशांत त्रिपाठी ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश का समग्र विकास तभी संभव है, जब शिक्षित और जागरूक युवा आगे बढ़कर समाज की मुख्यधारा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनेक युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, ऐसे युवाओं को उचित मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह संकल्प यात्रा चलाई जा रही है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि वे युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य केवल जनसंपर्क करना नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना है।
इस दौरान उन्होंने लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने तथा समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि उनकी यह संकल्प यात्रा आगे भी लगातार जारी रहेगी और सहजनवा विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड