सहजनवां समाधान दिवस में डीएम का तेवर सख्त , माल बाबू को लगाई फटकार… वेतन रोकने के निर्देश
गोरखपुर के सहजनवां तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा पहुंचे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया और अभिलेखों की भी जांच की गई।
वी ओ :- इसी दौरान माल बाबू के शिकायत रजिस्टर को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने नाराजगी जताई और लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई उन्होने कहा कि मैंने पिछली बार ही हिदायत दिया था कि सभी प्रार्थना पत्र पर नम्बरिंग किया जाय जिसके बाद नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने वेतन रोकने और मामले को गंभीरता से लेते हुए वेतन रोकने और एडवर्स एंट्री के निर्देश दिए।
*जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश , तहसील पर आने के बाद अपने विभाग के इकाइयों का करे निरीक्षण*
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले से आये सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की किसी भी तहसील दिवस में आने के बाद वहाँ के अपने विभाग से सम्बंधित 2 से 3 इकाइयों की जांच अवश्य करे और उसकी रिपोर्ट सोमवार तक मेरे आफिस में जमा करें
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड