बीडीओ ने खुद उठाई झाड़ू तो लोगों ने दिया साथ श्रमदान से चमका अंबेडकर स्थल।
विकास खण्ड पाली की ग्राम पंचायत पाली में शनिवार को स्वच्छता का अनूठा संगम देखने को मिला। ग्राम पंचायत में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास खण्ड विकास अधिकारी बृजेश यादव की अध्यक्षता में श्रमदान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान की सबसे खास बात यह रही कि खण्ड विकास अधिकारी बृजेश यादव ने स्वयं झाड़ू उठाकर साफ-सफाई शुरू की। साहब को झाड़ू लगाते देख कर्मचारियों और ग्रामीणों में भी उत्साह आ गया और सभी ने मिलकर मूर्ति स्थल के आसपास फैले कचरे, घास-फूस और गंदगी को साफ कर दिया। देखते ही देखते पूरा परिसर स्वच्छ और सुंदर नजर आने लगा।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत, प्रधान संघ के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, ग्राम प्रधान तिलोरा बृज बिहारी यादव, अविनाश कुमार यादव, चंद्रभान प्रसाद, समीर मद्धेशिया, उपेंद्र पांडे सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। भारी संख्या में ग्रामवासियों ने भी श्रमदान कर इस अभियान को सफल बनाया।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल उपदेश से नहीं, बल्कि स्वयं करके सिखाई जाती है। जब तक अधिकारी खुद आगे नहीं आएंगे, तब तक गांव में जागरूकता नहीं आएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड