शुरू न्यूज़
बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपजिलाधिकारी ने तटबंधों का किया औचक निरीक्षण
बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपजिलाधिकारी ने तटबंधों का किया औचक निरीक्षण
सहजनवां गोरखपुर। संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उपजिलाधिकारी सहजनवा ने कालेसर मुक्तिधाम तटबंध, बड़गहन राप्ती नदी तटबंध और बरवार तटबंध का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तटबंधों की ऊंचाई, मजबूती, कटाव वाले स्थानों तथा आवागमन मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दल, आवश्यक संसाधन, मिट्टी और बालू की बोरियों की पर्याप्त व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। साथ ही तटबंधों पर नियमित निगरानी बढ़ाने और कमजोर स्थानों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहानि रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड