शुरू न्यूज़
पोखरे में डूबे मासूम के परिवार को ₹4 लाख की मदद, विधायक ने सौंपा राहत चेक
पोखरे में डूबे मासूम के परिवार को ₹4 लाख की मदद, विधायक ने सौंपा राहत चेक
सहजनवा। सहजनवा क्षेत्र के घुरियापार निवासी नौ वर्षीय शिवांशु की पोखरे में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद शासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंगलवार को विधायक प्रदीप शुक्ला ने तहसील प्रशासन की मौजूदगी में दिवंगत बालक की मां शांति देवी को प्राकृतिक आपदा राहत मद से चार लाख रुपये का चेक सौंपा।
शिवांशु 22 जुलाई को अपनी मां के साथ ननिहाल मांट गांव गया था। गांव के बाहर स्थित पोखरे में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद तहसील प्रशासन ने राहत राशि की प्रक्रिया पूरी कराई।
चेक सौंपते हुए विधायक प्रदीप शुक्ला ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान एसडीएम नमन मेहता, लेखपाल रामसजीवन, मनोज सिंह एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड