शुरू न्यूज़
संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी
संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी
GHAGHASRA GORAKHPUR । समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने बुधवार को अपनी ‘संकल्प यात्रा – चले गांव की ओर’ के दूसरे चरण के तहत सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और रोजगार, शिक्षा तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश और देश का विकास तभी संभव है, जब शिक्षित युवा आगे बढ़ेंगे और उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज भी कई युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर युवाओं, किसानों और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए उनकी यह यात्रा लगातार जारी रहेगी। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और समाजहित में इस पहल की सराहना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड