शुरू न्यूज़
AIIMS गोरखपुर में पहली बार होगा ONCOS 2026 का राष्ट्रीय महासम्मेलन, देशभर के कैंसर विशेषज्ञ होंगे शामिल
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैंसर उपचार और ऑन्को-एनेस्थीसिया के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। AIIMS गोरखपुर 1 और 2 अगस्त 2026 को ONCOS 2026 (ऑन्को एनेस्थीसिया: नई नैदानिक, ऑपरेटिव और सहायक रणनीतियाँ) का आयोजन करने जा रहा है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश का. ऑन्को-एनेस्थीसिया पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन होगा, जिसमें देशभर के नामचीन विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता और मेडिकल प्रोफेशनल्स हिस्सा लेंगे।
एनेस्थीसियोलॉजी, पेन मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विभाग द्वारा आयोजित यह सम्मेलन कैंसर रोगियों के पेरिऑपरेटिव प्रबंधन, दर्द नियंत्रण, क्रिटिकल केयर, पैलिएटिव सपोर्ट, रोगी सुरक्षा और आधुनिक उपचार तकनीकों पर केंद्रित रहेगा। सम्मेलन को AIIMS गोरखपुर के इस वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक आयोजनों में शामिल किया गया है।
सम्मेलन का आयोजन कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ मेजर जनरल विभा दत्ता के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देशभर के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर ऑन्को-एनेस्थीसिया के क्षेत्र में नवीनतम शोध, तकनीकों और साक्ष्य-आधारित उपचार पद्धतियों पर चर्चा करना है।
वैज्ञानिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा मुख्य व्याख्यान, पैनल चर्चा, विशेषज्ञ सत्र, केस आधारित विचार-विमर्श और हैंड्स-ऑन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, सर्जन, इंटेंसिविस्ट, पेन फिजिशियन, रेजिडेंट डॉक्टर, शोधकर्ता और संबद्ध स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ भाग लेंगे।
ONCOS 2026 की सबसे बड़ी विशेषता इसकी चार अत्याधुनिक व्यावहारिक कार्यशालाएं होंगी। इनमें पहली बार कैडेवरिक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें कैंसर दर्द निवारण की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा देश की पहली “पोषण संबंधी अल्ट्रासोनोग्राफी” कार्यशाला तथा नर्सिंग कॉलेज के सहयोग से उपशामक नर्सिंग कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
आयोजन समिति के अनुसार, कैंसर देखभाल में तेजी से हो रहे बदलावों को देखते हुए यह सम्मेलन चिकित्सकों के ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को नई दिशा देगा। साथ ही बहु-विषयक सहयोग को बढ़ावा देकर कैंसर रोगियों के उपचार की गुणवत्ता और परिणामों में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
देशभर के प्रमुख मेडिकल संस्थानों और कैंसर केंद्रों के प्रतिनिधियों की भागीदारी वाले इस सम्मेलन से AIIMS गोरखपुर एक बार फिर राष्ट्रीय चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। आयोजन समिति ने स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों, स्नातकोत्तर छात्रों, शोधकर्ताओं और चिकित्सा विशेषज्ञों से इस ऐतिहासिक सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड