शुरू न्यूज़
गांव परवाना में अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस
📍 बुलंदशहर | गांव परवाना | बुधवार, 29 जुलाई 2026
गांव परवाना में अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस
बुलंदशहर। जनपद के गांव परवाना में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम का जुलूस अकीदत, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस का आयोजन अंजुमन-ए-हैदरी के अध्यक्ष समीम आलम उर्फ सम्मी की कमेटी के सौजन्य से किया गया।
रात्रि लगभग 10:00 बजे गांव के स्थायी मोहल्ला खेड़ा वाला से प्रारंभ हुआ जुलूस देर रात करीब 3:00 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान “या हुसैन” की सदाएं गूंजती रहीं। अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जाडौल चौकी प्रभारी राशु त्यागी के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी चौधरी हरेंद्र सिंह, अनूप सिंह सहित जाडौल चौकी का समस्त पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं अकीदतमंद उपस्थित रहे। इनमें सादाव अंसारी, हाजी नवी हसन, इसरार अंसारी, साकिर अल्वी, असलम उर्फ पप्पन, इमरान मलिक, अकरम अल्वी, मोहम्मद रफी सेफी, सलीम मास्टर जी, अख्तर उर्फ पप्पू, शमशाद, सालिम तथा जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
चेहल्लुम के अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन तथा आयोजन समिति के सहयोग की सराहना की।
पत्रकार समीर चौधरी परवाना
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड