₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की बैठक संपन्न, संघर्ष को तेज करने का संकल्प

नितेश शुक्ला

आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न।
आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न।
सहजनवा गौरखपुर
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओ का 29 जुलाई को दिन शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय सहजनवां में आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा शुक्ला ने की तथा संचालन ब्लॉक मंत्री श्रीमती कंचनपति त्रिपाठी ने किया।
बैठक में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि मौर्य, जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता आर्या, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरन यादव, जिला संगठन मंत्री श्रीमती सुमन गुप्ता एवं जिला संगठन मंत्री श्रीमती नीलम सिंह सहित सहजनवा ब्लॉक की सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं और संगठन की मांगों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि मौर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए संगठन की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले दिनों में संगठन द्वारा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से अपील की कि वे संगठन को मजबूत बनाए रखते हुए आगामी संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं वर्षों से अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं। अब समय आ गया है कि उनके अधिकारों, सम्मान और उचित मानदेय सहित सभी जायज मांगों के लिए निर्णायक संघर्ष किया जाए। संगठन अपनी मांगों को लेकर एकजुट है और किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा।
बैठक के दौरान सहजनवा ब्लॉक की पुनः नवीन कार्यकारिणी का चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें श्रीमती पुष्पा शुक्ला को ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीमती कंचनपति त्रिपाठी को ब्लॉक मंत्री तथा श्रीमती रितु यादव, श्रीमती रंजू पांडे, श्रीमती मधु सिंह एवं श्रीमती पूनम सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष चुना गया।
वहीं श्रीमती निर्मला, श्रीमती साईबी, श्रीमती सरोज, श्रीमती इंग्लेश देवी, श्रीमती कांति देवी एवं श्रीमती शीला को ब्लॉक संयुक्त मंत्री तथा श्रीमती मीना देवी, श्रीमती गुड्डी देवी, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती संगीता प्रजापति, श्रीमती रीता देवी एवं श्रीमती श्रीजावती यादव को संगठन मंत्री चुना गया। श्रीमती रंजना देवी को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा आने वाले संघर्ष में पूरी ताकत के साथ भागीदारी करने का संकल्प लिया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी