शुरू न्यूज़
कारगिल शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में NCC कैडेट्स ने संभाली व्यवस्था, अतिथियों का किया स्वागत
कारगिल शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में NCC कैडेट्स ने संभाली व्यवस्था, अतिथियों का किया स्वागत
गोरखपुर सहजनवा
भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) द्वारा आयोजित पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम एवं कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में चंद्रकांती रामवती डिग्री कॉलेज, गोरखपुर की एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने अनुशासन, सेवा भावना एवं देशभक्ति का उत्कृष्ट परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों के स्वागत, मंच व्यवस्था, सम्मान समारोह तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी अनुशासित कार्यशैली और समर्पण ने कार्यक्रम को गरिमामय एवं सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स द्वारा लगाए गए “जय हिन्द” और “जय भारत” के जोशीले नारों से पूरा सभागार राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स अनन्या, रिजवाना, काजल, रिमझिम, जन्नतुन, सबा, मुस्कान, अंजलि सिंह, नैना एवं जिकरा ने सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भारतीय न्यूज एजेंसी के पदाधिकारियों ने सभी एनसीसी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अनुकरणीय योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड