*शहीद श्याम नारायण यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि*
*शहीद श्याम नारायण यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि*
चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के गौबडौर चौराहा स्थित अमर शहीद श्याम नारायण यादव की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एसके शर्मा ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक मूल्यों पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
समाजसेवी एसके शर्मा ने कहा कि अमर शहीद श्याम नारायण यादव का त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और समाजसेवा की भावना का संचार करता रहेगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड