शुरू न्यूज़
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी से मिले श्रेयस ग्रुप्स के चेयरमैन विनय कुमार सिंह, धुरियापार यूनिट के विस्तार पर मिली हरी झंडी, शीघ्र भूमिपूजन का आश्वासन__________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी
संत कबीर नगर 29 जुलाई 2026,
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज से श्रेयस ग्रुप्स ऑफ कम्पनीज़ के चेयरमैन एवं केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने उद्योग जगत में तेजी से विस्तार कर रहे श्रेयस ग्रुप्स एवं केयान डिस्टलरीज की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कंपनी की कार्यशैली और रोजगार सृजन में योगदान की सराहना करते हुए धुरियापार स्थित यूनिट के विस्तार की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री जी ने यूनिट के शीघ्र भूमिपूजन का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग देगी। मुख्यमंत्री जी ने एमडी साहब को निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यशस्वी जीवन की कामना की और कहा कि ऐसे उद्यम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। पूज्य महाराज जी के स्नेहाशीष से अभिभूत चेयरमैन विनय कुमार सिंह जी ने मुख्यमंत्री जी के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट करते हुए गोरक्षपीठ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूज्य महाराज जी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद समूह के लिए प्रेरणा है और प्रदेश में उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। पूज्य गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से मुलाकात के दौरान श्रेयास ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के हर काम में एक कर्मयोगी की भांति समर्पित “प्रशासनिक प्रबंधन केयान” आत्मानंद सिंह भी महाराज जी से आशीष प्राप्त किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड