*सेवा ही संकल्प: बरेली में रक्तदान से हुई सेवा पखवाड़े की शुरुआत, 66 यूनिट रक्त एकत्र*
*बरेली, 17 सितंबर।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत 300 बेडेड रीजनल हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर से हुई, जहां उत्साह के साथ कुल 66 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर समाज को संदेश दिया कि रक्तदान सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है, जो दुर्घटना, गंभीर बीमारी और प्रसव जैसी आपात स्थिति में किसी मरीज की जान बचा सकता है।
*ये रहे मौजूद*
शिविर में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, सांसद छत्रपाल सिंह, विधायक डीसी वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बिसराम सिंह, एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल, ज्वाइंट डायरेक्टर तेजपाल सिंह, एडी एसआईसी डॉ. आर.सी. दीक्षित, सीएमएस महिला डॉ. त्रिभुवन सिंह, डीआईओ डॉ. प्रसाद रंजन, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित, डॉ. लईक अहमद अंसारी, डॉ. पवन कपाई, डॉ. सुजिता गंगवार, डॉ. अजमेर सिंह, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमित दिनकर, डॉ. नैन सिंह, उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. अकलेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।
*अस्पतालों में फल वितरण, जाना मरीजों का हाल*
अभियान के तहत जिला पुरुष और महिला अस्पताल में भी कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी, सीएमओ डॉ. बिसराम सिंह, एडी एसआईसी, सीएमएस और डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी ने वार्डों में जाकर मरीजों को फल वितरित किए, उनका हालचाल जाना और दवाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह चलेगा। इसके तहत जनपद से लेकर तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर तक जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जरूरतमंदों की मदद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड