रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सीएम योगी ने विश्वकर्मा जयंती पर किया मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

*विश्वकर्मा जयंती पर संतकबीरनगर में भव्य आयोजन, सीएम योगी ने किया मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ*
*संत कबीर नगर 17 सितंबर 2026 (सूचना विभाग)।* मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के क्रम में विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर इंदिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अन्तर्गत मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक तथा टूल किट का वितरण कर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में जनपद में मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान के क्रम में जनपद में विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
इस अवसर पर मा0 विधायकगण, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं उद्यमियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धासुमन किया अर्पित किया गया।
मा0 विधायकगण व जिलाधिकारी द्वारा जनपद में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक तथा टूल किट का वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायकगण, डीएम व सीडीओ सहित जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं उपस्थित कारीगरों, लाभार्थियों, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।
मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने सेवा संकल्प अभियान के क्रम में आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह पर सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन सृष्टि के रचयिता व शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर समाज के उन सभी व्यक्तियों वर्गो के सम्मान एवं गौरव का दिन है जो किसी रूप में निर्माण कार्य से जुड़े है। उन्होंने कहा भगवान विश्वकर्मा की कृपा से ही हमारे समाज एवं देश में निर्माण एवं शिल्प का कार्य सकुशल सम्पन्न होता है। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनपद के समस्त क्षेत्रों/ट्रेडों से जुड़े कारीगरों से अधिक से अधिक योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कारीगरों को व्याजमुक्त ऋण उपलब्ध करा रही है।
मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित सभी उद्यमियों, कारीगरों एवं अधिकारियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, निर्माण एवं शिल्पकला के प्रतीक हैं। हमारे कारीगरों, शिल्पकारों और श्रमिकों का परिश्रम देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उनके कौशल को बढ़ावा मिल रहा है तथा स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उपस्थित समस्त लाभार्थियों, कारीगरों एवं गणमान्य व्यक्तियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, एल0डी0एम0 पवन कुमार सिन्हा, सहायक आयुक्त उद्योग जितेन्द्र गौतम, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी, उद्यमीगण, कारीगर एवं गणमान्य नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।



सीएम ने लखनऊ से 818 को दिया नियुक्ति पत्र
Author: राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
Publisher: Shuru News
Source: Shuru News
Published:
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी