शुरू न्यूज़
विद्युत दुर्व्यवस्था के विरोध में सबस्टेशन पर प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
*नए पोल लगाने, लटकते तार बदलने की मांग
विद्युत दुर्व्यवस्था के विरोध में सबस्टेशन पर प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
*नए पोल लगाने, लटकते तार बदलने की मांग
बड़हलगंज : स्थानीय विकास खण्ड के नरहरपुर गांव में जर्जर विद्युत तारों और बदहाल बिजली व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, अधीक्षण अभियंता, खंड विकास अधिकारी, सांसद, विधायक समेत संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर तत्काल सुधार कार्य कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से आए दिन फ्यूज उड़ना, तार टूटना, लो-वोल्टेज की समस्या तथा बार-बार बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार घंटों तक आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालय द्वितीय से श्रद्धानंद मिश्र के घर तक कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है तथा किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की कि आवश्यकता के अनुसार नए विद्युत पोल लगाए जाएं, जर्जर एवं नीचे लटक रहे तारों को तत्काल बदला जाए तथा पूरी विद्युत लाइन को सुरक्षित और व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ और कोई दुर्घटना हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। ज्ञापन पर हरिओम मिश्र, संतोष मिश्र, अभय कुमार, शैलेश मिश्र, विमल मिश्र, रघुवीर, रामकेश्वर यादव, सतीश यादव, अरुण कुमार शुक्ल, व्यासनाथ यादव, विशाल मौर्य, शशिकांत मौर्य, अखिलेश मौर्य, कैलाश गुप्ता, मनीष पांडेय, नंदकुमार पांडेय, राहुल मिश्र समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड