₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

जनहित के मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

G News Journalist Vikas Sharma

उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय अपना समाज पार्टी और पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी देवरिया के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवा रोजगार के अभाव में परेशान हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

ज्ञापन में संगठन की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। इनमें पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा देने, गोरखपुर में निर्माणाधीन स्टेडियम का नाम महाराजा उदित नारायण सिंह के नाम पर रखने, सवर्ण आयोग के गठन, किसानों को निःशुल्क खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को आधार कार्ड के आधार पर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देने तथा आयुष्मान कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को कॉन्वेंट स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।

ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता बजरंगी पांडेय ने किया। मुख्य आयोजकों में जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक शाही तथा रामेश्वर वर्मा शामिल रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहन मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव अवधेश कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. भानु प्रकाश, प्रदेश संयोजक डॉ. अजय सिंह, गोरखपुर जिलाध्यक्ष इंदु धर पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी जय सिंह, विशाल सिंह, एडवोकेट अमित सिंह, पंकज पांडेय, राजेश साहनी, अरविंद यादव, अनूप मौर्य, विपिन सिंह सैंथवार, रहमान अहमद, विनोद कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी