डीएम व एसपी ने बखिरा थाने में सुनी जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना बखिरा पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
दोनों अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व और पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पंजिका का अवलोकन किया तथा पूर्व में निस्तारित मामलों का फीडबैक लेकर उनकी गुणवत्ता की भी समीक्षा की।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड