वाराणसी से मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर, 9 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक सहभागिता एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) सहित पांच प्रमुख विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार, खलीलाबाद में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रशासक जिला पंचायत बलिराम यादव, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में देखा गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं शामिल रहीं।
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ सभी विकास खंडों में भी किया गया, जहां आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुनकर पोषण अभियान की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पोषण माह के सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर सुनिश्चित किया जाए तथा इसे जनआंदोलन का स्वरूप देकर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति व्यापक जागरूकता लायी जाये।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड