भाजपा क्षेत्रीय मंत्री के स्वागत में संघ कार्यकर्ताओं ने सौंपा भारत माता का चित्र
फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया
*धनघटा तहसील क्षेत्र में पहुंचने पर
भाजपा क्षेत्रीय मंत्री डॉ. बंधु प्रसाद चौहान का शुक्रवार को धनघटा चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक के नेतृत्व में संघ कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान नव नियुक्त क्षेत्रीय मंत्री को भारत माता का चित्र भी भेंट किया गया। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक ने कहा कि डॉ. बंधु चौहान को क्षेत्रीय मंत्री बनाने से भाजपा और मजबूत होगी। हैंसर-धनघटा उनका गृह क्षेत्र है, इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. बंधु चौहान की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का असर पार्टी संगठन में दिखेगा। डॉ. बंधु चौहान ने सभी लोगों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहे हैं। अब पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर-धनघटा के प्रतिनिधि नीलमणि ने भी नव नियुक्त मंत्री का स्वागत किया। हैंसर और लोहरैया पहुंचने पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. बंधु चौहान का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री गणेश पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैंसर अगम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, अशोक उर्फ साधु यादव लोहरैया पहुंचने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, संजय पाठक, घनश्याम शुक्ला, नितेश राय, संतोष पाल समेत कई पदाधिकारी ने फूल मालाओ से स्वागत किये और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड