सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा महुली मंडल की कार्यशाला संपन्न
ब्यूरो संतकबीरनगर
ग्राम स्वराज्य
महुली, संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी महुली मंडल की कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय ने अभियान के अंतर्गत सेवा, स्वच्छता, जनसंपर्क एवं सामाजिक कार्यक्रमों को प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में सभी शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्य ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड