बिजली कटौती की समस्या को लेकर भाजपा नेता नील मणि ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
धनघटा (संतकबीरनगर)।
नगर पंचायत हैसर बाजार-धनघटा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती एवं जर्जर विद्युत व्यवस्था की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता नील मणि ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
ज्ञापन में नील मणि ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 11 केवी विद्युत लाइन की व्यवस्था को आवश्यकतानुसार एलटी 440 वोल्ट नेटवर्क में परिवर्तित करने की मांग की, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सके। साथ ही उन्होंने बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए विभिन्न वार्डों में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा ओवरलोड की समस्या का शीघ्र समाधान कराने का भी आग्रह किया।
नील मणि ने कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता, व्यापारी और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से जनहित को प्राथमिकता देते हुए सभी समस्याओं का जल्द निराकरण कराने की मांग की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड