बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखों का भण्डारण एवं बिक्री करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
,
*गिरफ़्तार अभियुक्त के कब्जेसे 56 किलो 200 ग्राम अवैध पटाखे बरामद*
*धनघटा संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में महुली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी ।
मंगलवार को महुली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर कस्बा महुली में मुख्य सड़क के किनारे स्थित दुकान पर छापा मारा गया । दुकान के मालिक राजू गुप्ता पुत्र नींबू लाल गुप्ता निवासी कस्बा महुली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा घनी आबादी और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध पटाखों का भण्डारण किया गया था और उन्हें बिक्री हेतु बाहर रखा गया था । मौके पर अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं पाए गए, जिससे किसी भी बड़ी दुर्घटना और जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने की प्रबल संभावना थी । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से अभियुक्त राजू गुप्ता पुत्र नींबू लाल गुप्ता उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से कुल 56 किलो 200 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए । उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना महुली पर मु0अ0सं0 380/2026 धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(B) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त
राजू गुप्ता पुत्र नींबू लाल गुप्ता निवासी कस्बा महुली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के कब्जे से विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे (कुल वजन 56 किलो 200 ग्राम) बरामद हुए । थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि
गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 सोमनाथ मिश्रा, हे0का0 आनंद दूबे, हे0का0 शम्स तबरेज, का0 अंकित पटेल, म0का0 पूजा चौहान सामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड